कानपुर के लहुरीमऊ गांव में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत पहुंचे। टिकैत के आने के बाद यहां आठ गांव के किसान एकत्रित हुए। जिसमें किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर सभी लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन को और आगे बढाने की बात कही । इसके अलावा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए और घायल किसानों का इलाज कराया जाए। घंटो एसडीएम, एसपी सहित कई बड़े अफसर किसानों को मनाने की कोशिशें करते रहे। लेकिन किसानों ने सभी की बातें अनसुनी कर दी।