फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के रूप में आए गणपति बाप्पा, बचाई डूबते महावत की जान

वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST

इंटरनेट पर एक हाथी की नेकदिली का ये वीडियो वायरल हो गया है। थाइलैंड के एलिफेंट नेचर पार्क में एक हाथी ने दिखा दिया कि, अगर जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तो वो इंसान के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दरअसल हुआ ये कि, हाथियों का महावत नदी में नहाने के लिए उतरा और डूबने लगा। किनारे पर खड़े एक हाथी ने जब अपने महावत को डूबते देखा, तो वो उसे बचाने नदी में उतर गया। हालांकि, जब तक हाथी महावत तक पहुंचता महावत किनारे पर आ गया। हाथी के इस जज्बे ने साबित कर दिया कि हाथी ही है इंसान का सच्चा साथी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें