देशभर में कई पार्टियों के EVM पर सवाल उठाने के बाद शनिवार को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने EVM और VVPAT का लाइव डेमो दिया। आयोग ने इस डेमो में ये बताया कि ईवीएम और VVPAT मशीन से कैसे वोटिंग की जाती है। आयोग ने 8 साल बाद एक बार फिर इससे जुड़ी शंकाओं के निराकरण के लिए ये डेमो दिया। आयोग ने दावा किया कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है।