फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: भूकंप से कांप उठा Turkey, दहशत में लोग! | Amar Ujala | World Breaking

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Aug 2025 12:55 AM IST

तुर्किये में रविवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए। भूकंप से लगभग 12 इमारतें ढह गईं। एक इमारत के मलबे के नीचे कम से कम दो लोग दब गए, जिन्हें बचाने के लिए बचाव दल प्रयास कर रहा है। तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के चलते लगभग 12 इमारतें ढह गईं। एक अधिकारी ने बताया कि एक ढही हुई इमारत के मलबे में कम से कम दो लोग दब गए। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे रहा, जहां से लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस्तांबुल की आबादी 1.6 करोड़ से ज्यादा है।

 
सिंदिरगी के मेयर सेरकन साक ने बताया कि शहर में ढही हुई एक इमारत से चार लोगों को बचा लिया गया है। बचाव दल मलबे में दबे दो अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि पास के गोलकुक गांव में भी कई घर ढह गए। गांव में एक मस्जिद की मीनार भी गिर गई।तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 थी। एजेंसी के अनुसार, नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिंदिरगी रहा, जहां एक इमारत ढह गई। गौरतलब है कि तुर्किये प्रमुख दरारों के शीर्ष पर स्थित है। इसलिए अक्सर यहां भूकंप आते रहते हैं। तुर्किये में 2023 में भी 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने काफी तबाही मचाई थी। भूकंप के चलते 53,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। भूकंप से 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं, पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग मारे गए थे। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें