फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश से पहले दिखी लाल बत्ती का सच क्या है? क्यों सामने आई ये थ्योरी

Thu, 19 Jun 2025 01:40 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के वक्त कुछ अजब देखने को मिला था. एकमात्र जिंदा बचे यात्री विश्वास रमेश ने बताया था कि उन्होंने प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले अंदर लाल रोशनी देखी थी. अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले का वीडियो अगर आपने देखा होगा तो आपको इस सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा कि ये हादसा कैसे हुआ। हालांकि इस सवाल का जवाब खोजने के लिए नौ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इस जांच में एक किशोर का छत से बनाया गया 19 सेकेंड का वीडियो अहम भूमिका निभा सकता है। एक्सपर्ट्स ने इस हादसे के वक्त का जो वीडियो देखा उन्होंने विमान हादसे के 3 सेकेंड पहले के वीडियो में एक अजीब बात देखी। ये था विमान के रैम एयर टर्बाइन (RAT) का बाहर आना। उनके अनुसार ये विमान के सभी इंजन फेल होने की थ्योरी की ओर इशारा करता है। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के वक्त कुछ अजब देखने को मिला था. एकमात्र जिंदा बचे यात्री विश्वास रमेश ने बताया था कि उन्होंने प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले अंदर लाल रोशनी देखी थी. आखिर ऐसा हुआ क्यों था? प्लेन  क्रैश होने से ऐन पहले एयर इंडिया के 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के बाहर 'RAT' नजर आया था. यह चूहा नहीं, बल्कि Ram Air Turbine था . क्रैश होने से ठीक पहले विमान का जो स्पष्ट वीडियो सामने आया, उसे देखकर कहा जा रहा है कि क्रैश से पहले ड्रीमलाइनर विमान का रैम एयर टर्बाइन यानी RAT खुला हुआ था.RAT दरअसल प्रोपेलर जैसा एक डिवाइस होता है जो विमान के पहियों के पास लगा होता है. यह विंड स्पीड यानी हवा की गति से इमरजेंसी के वक्त बिजली पैदा करता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका खुलना तीन संभावनाओं की तरफ इशारा करता है. पहला, जब विमान के दोनों इंजन फेल हो जाएं. दूसरा, विमान में इलेक्ट्रॉनिक फेलियर हो जाए और तीसरा, जब हाइड्रोलिक फेलियर की नौबत आ जाए. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें