फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस: एनसीबी को मिला नया एंगल, क्रिप्टो करेंसी से हुई थी ड्रग्स की खरीद

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 05 Oct 2021 01:51 PM IST

ड्रग्स केस में हर दिन नये नये खुलासे हो रहे फिलहाल यह पता चला है कि क्रूज़ पर जो ड्रग्स आया था, वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए से खरीदा गया था और आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी। आपको बता दें पहले छापेमारी में जांच एजेंसी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। दूसरे राउंड में भी आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिअ मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को रखा है। कोर्ट में सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि 'वॉट्सएप चैट यह साबित नहीं करता है कि आर्यन ने ड्रग्स ली। एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े टिप के आधार पर 2 अक्तूबर की रात क्रूज पर पहुंचे थे और तब से ही ये मामला सुर्खियों में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें