भारत देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है। 2000 वर्षों पूर्व दुनिया में सिर्फ हिंदू थे, लेकिन इसके बाद जो धर्मांतरण हुआ उसके बाद कोई क्रिश्चियन बन गया तो किसी ने इस्लाम धर्म अपना लिया। मैं आप सभी को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक नहीं लगी तो 50 वर्षों में उनकी सभी सम्पत्तियों पर मुसलमानों का राज होगा। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून, एंटी लव जिहाद कानून और घुसपैठियों को भारत से भगाने का कानून बनाना बहुत जरूरी हो गया है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उज्जैन में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान कहीं।