फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में वोटिंग से पहले डीके शिवकुमार ने की LPG सिलेंडर की पूजा

Wed, 10 May 2023 06:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक में मतदान से एक दिन पहले यानी मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने एक रसोई गैस की पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी आरती करते हुए मतदाताओं से वोट डालने जाने से पहले ऐसा करने का आग्रह किया था। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मोदी जी ने पिछली बार मतदाताओं से वोट डालने से पहले अपना गैस सिलेंडर को देख कर, नमस्कार करते हुए वोट डालने जाने की बात कही थी।' उन्होंने आगे कहा, 'देखिए मोदीजी ने पिछली बार ऐसा कहा था। अब मैं भी यही अपील कर रहा हूं। भाइयों और बहनों, सिलेंडर की कीमत 445 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये हो गई है। कृपया हमारे प्रधान मंत्री के अनुरोध के अनुसार अपना वोट दें।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें