फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Next CM: कांग्रेस को निभाना पड़ेगा वादा, डीके शिवकुमार होंगे CM!

Wed, 26 Nov 2025 02:32 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक में सीएम का चेहरा बदलने वाला है। कहा जा रहा है कांग्रेस अपना सीएम बदल देगी। इस वक्त कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया हैं। लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाएगा। दरअसल इसको लेकर बीजेपी भी सोशल मीडिया के जरिए खूब मजे ले रही है। बीजेपी की तरफ से एक पोस्ट किया गया जिसमें डीके शिवकुमार को कुर्सी ऑर्डर करते दिखाया गया है। हालांकि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होना है और कांग्रेस ये चाह रही है कि सत्र से पहले कर्नाटक में राजनीतिक स्थिरता बहाल हो जाए। दरअसल एक ओर सिद्धारमैया के खेमे के लोग अगले साल मार्च तक ऐसे ही स्थिति बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं और सिर्फ मंत्रिमंडल में फेरबदल चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर डीके शिवकुमार के समर्थक कांग्रेस पर साफ रूप से परिवर्तन योजना की रूपरेखा तैयार करने का दबाव बना रहे हैं। शिवकुमार के समर्थकों का कहना है कि 2023 में सरकार गठन के समय परिवर्तन को लेकर अनौपचारिक रूप से सहमति बन गई थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें