फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Chhath Special Train: दिल्ली से UP-Bihar के लिए मिलेगी कंफर्म सीट, टाइमिंग भी हो गई फाइनल

Sun, 07 Sep 2025 12:55 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अक्तूबर में नवरात्रि और दीपावली-छठ के त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। राजधानी दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनका परिचालन सितंबर से नवंबर के बीच होगा। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर यात्रियों को सीटों की उपलब्धता व यात्रा में आसानी होगी।

रेलवे का कहना है कि ये त्योहार स्पेशल ट्रेन यात्रियों को त्योहारों पर सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर यात्रा करने में मदद करेंगी। रेलवे ने भीड़ भाड़ से बचने व सीट आरक्षण में आसानी के लिए यात्रियों को अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें