समाजवादी पार्टी की सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर काम की बात की जगह मन की बात कहने का आरोप लगाया। कानपुर में चुनावी रैली में डिंपल का स्वागत कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने किया। डिंपल ने लोगों से अपील की कि अगर एसपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।