फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में विजय बने सुपर CM? जनता के लिए कर डाले ये काम!

Sun, 16 Aug 2026 03:06 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

थलापति विजय की टीवीके सरकार ने सत्ता में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान सरकार ने मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा के लिए सिंगप्पेन फोर्स, एंटी-नारकोटिक्स यूनिट, शराब की दुकानों को बंद करने, महंगाई भत्ता बढ़ाने और किसानों के फसल ऋण माफ करने जैसे कई फैसले लिए।

सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के साथ उद्योग और निवेश पर भी जोर दिया। 100 दिनों में 104 समझौतों के जरिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का दावा किया गया है। हालांकि, कानून-व्यवस्था, यौन अपराध, बिजली कटौती और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

कुल मिलाकर, विजय सरकार के शुरुआती 100 दिन कल्याणकारी योजनाओं, निवेश और प्रशासनिक सक्रियता के लिहाज से सकारात्मक नजर आते हैं, लेकिन इन घोषणाओं का जमीन पर कितना असर होता है, यही सरकार की वास्तविक सफलता तय करेगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें