फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़े नेताओं से नहीं मिले नरोत्तम, दतिया हार पर अब क्या बोले?

Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि उन्होंने पार्टी से कभी कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी फैसला लिया, वह पूरी तरह सही था और उसमें किसी तरह के 'अगर-मगर' की कोई गुंजाइश नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से वह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी उसी भावना से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती रहेगी, वह पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाते रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी विशेष पद की कोई इच्छा नहीं है और पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें