Bharat Tiwari Encounter Case: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने इस कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर बेहद तीखा और बड़ा बयान देते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतक भरत तिवारी को सनातनी हिंदुत्व के लिए जीने वाला बालक करार देते हुए बाबा बागेश्वर ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही भोजपुर के शाहपुर स्थित बिलौटी गांव जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।