फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Yamuna News: यमुना का झाग बना राजनीति का मुद्दा, AAP के बाद अखिलेश यादव ने क्या बोला? |

Wed, 22 Oct 2025 01:36 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

दिल्ली में छट को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सफाई अभियान चल रहा तो इस बीच यमुना सफाई को लेकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार पर सवाल उठ रहे है।  दिल्ली में यमुना नदी पर जहरीले झाग की समस्या के समाधान के लिए केमिकल स्प्रे का उपयोग किया गया, जिस पर आप नेता ने सवाल उठाए तो मामला यूपी तक जा पहुंचा है। अब अखिलेश यादव ने भी सवाल कर दिए। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और नदियों की सफाई पर ध्यान देने की मांग की. बता दे की छठ पूजा से पहले यह मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमाया है.. वहीं अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा की “दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए, मनुष्य के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच किए बिना डाले गए केमिकल के बारे में इस गंभीर रिपोर्ट का तुरंत संज्ञान लिया जाए. छठ पर्व से पहले ये एक अति संवेदनशील विषय है.” उन्होंने इसके आगे लिखा कि यमुना का प्रदूषण मथुरा होकर प्रयागराज पहुंचता है और गंगा में मिलकर काशी तक फैल जाता है. “भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के कारण यमुना और गंगा को अविरल-निर्मल रखने में नाकाम रही है. कम से कम और प्रदूषित तो न करे. नदियों की स्वच्छता के लिए आबंटित अरबों रुपये कहां बह गए, इसकी गहन जांच हो.” यादव ने जोर देकर कहा कि नदियां भारत में सिर्फ जल का स्रोत नहीं, बल्कि भावनात्मक लगाव का प्रतीक हैं. यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश ने यमुना सफाई पर सवाल उठाए. पहले भी उन्होंने ‘नमामि गंगे’ योजना को लेकर भी सवाल उठा चुके है। बरहाल कालिंदी कुंज घाट पर यमुना में उठ रहे झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार रासायनिक स्प्रे का उपयोग कर रही है. हालांकि, इस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें