फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Yamuna Cleaning: क्या सच में यमुना में डाला गया जहरीला केमिकल?

Thu, 23 Oct 2025 07:22 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

इन दिनों यमुना में साफ-सफाई चरम पर है। दिल्ली में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले यमुना नदी में केमिकल छिड़काव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है. आम आदमी पार्टी का दावा है कि यमुना में हानिकारक केमिकल मिलाया गया है।  इसी को जानने के लिए हम पहुंचे यमुना किनारे। कालिंदी कुंज और आईटीओ जहां जायजा लिया हमने यमुना की साफ-सफाई का। इस दौरान हमें कई बातों का पता चला जैसे कि यमुना के पानी को जिस केमिकल से साफ किया जा रहा है वो फूड ग्रेड केमिकल है। जिसे खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। यानि ये बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि इसी दौरान हमने कई लोगों से बातचीत की। उनकी भी मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई। जिसमें उन्होंने ये बताया कि कई लोग यमुना में कचरा डालकर जाते हैं। बोलने के बावजूद भी वो ऐसा करते हैं। जिससे नदी और गंदी हो रही है। कालिंदी कुंज घाट पर बकायदा एक जांच लैब बनाया गया है। जिसमें पानी की शुद्धता हर 2 घंटे में मापी जा रही है। हालांकि इस दौरान कई तस्वीरें हमारे कैद हुईं। आप इस वीडियो को खुद देखिए और समझने की कोशिश कीजिए कि आखिर नदियों को प्रदूषित करने का जिम्मेदार कौन हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें