राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है ठंड के बीच प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोग बेहाल है। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है. यहां देर शाम तक औसतन AQI 400 के आसपास रिपोर्ट किया गया, अगर इसको देखें तो जो गंभीर श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के 22 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 से ऊपर रहा, जबकि 4 इलाकों में यह 450 के पार पहुंच गया, इतना ही नहीं इससे लोगों की सेहत पर खतरा और बढ़ गया है। वहीं प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली के बाहर से आने वाली निजी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई है, जो BS-6 मानकों पर खरी नहीं उतरतीं. इसके साथ ही ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम को भी सख्ती से लागू किया गया है. इतना ही नहीं जिस भी गाड़ी के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं है, उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जा रहा है. जबकि दूसरी तरफ वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने भी अलर्ट किया है अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं. बरहाल प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण रविवार और सोमवार को भी दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में बने रहने की आशंका है, जिसको लेकर चिंता और बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. दूसरी तरफ आसमान में बादल रह सकते हैं और हवा की गति भी धीमी पड़ने की संभावना है.ऐसे में इन परिस्थितियों में प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाता है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. फिलहाल मामलें चिंताजनक है।