फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Update: Delhi-NCR का खत्म हुआ इंतजार, हुई भयंकर बारिश! | Weather Update |

self Updated Wed, 23 Jul 2025 12:28 PM IST

सावन शिवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे यातायात प्रभावित हुआ है, सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। वहीं, बारिश के बीच कांवड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िये और शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी।दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन गर्मी से राहत लेकर आया। दो दिनों से रुके बारिश के सिलसिले और उसपर उमस के सितम से लोग बेहाल थे। मंगलवार को जब जमकर बदरा बरसे तो लोग जहां तहां इसका आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग ने आज के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 23 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात होगी। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 से 27 जुलाई तक भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 36 तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।दिल्ली में दो दिन बाद मंगलवार को बरसे बादलों से एक तरफ दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली तो वहीं कई जगह पानी जमा होने के कारण जाम का झाम भी झेलना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया और डामर की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए जिससे यातायात धीमा पड़ गया।आईटीओ से ओल्ड रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8), महरौली-बदरपुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड, पीरागढ़ी से आईएसबीटी, मधुबन चौक, दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग और नेशनल हाईवे-9 पर कई घंटों तक भारी जाम लगा रहा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें