दिल्ली के मौसम में हर बदलते दिन के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है दिल्लीncr समेत आसपास के इलकों में बारिश के बीच गर्मी ने एकबार फिर लोगों को परेशान कर रखा है अब हरियाणा और छत्तीसगढ़ के ऊपर एक-एक साइक्लोनिक सिस्टम बनने की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.शनिवार को देर शाम दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई. सफदरजंग मौसम स्टेशन पर शाम दे साढ़े 5 बजे 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, लोधी रोड और प्रगति मैदान में 120 और 110 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, बारिश के बावजूद लोगों की उमस से राहत नहीं मिली. ह्यूमिडिटी सुबह के 61 प्रतिशत से बढ़कर 82 प्रतिशत तक पहुंच गई है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग की से आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. अगले 24 घंटे में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि बीच-बीच में कड़ी धूप भी निकल रही है, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा है। 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश या तेज बौछारों की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस काफी परेशान कर सकती है। बारिश की वजह से दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आ रही है। प्रमुख सड़कों, अंडरपास और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। वाहन चालकों को लंबा समय ट्रैफिक में बिताना पड़ रहा है, और कई जगहों पर वाहन बंद भी हो गए। दिल्ली एनसीआर में नोएडा-गाजियाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम में भी स्थिति बेहद चिंतनीय बनी हुई है। लंबे-लंबे ट्रैफिक जाम और अंडरपास और सड़कों पर भर पानी के चलते वाहन चालक काफी ज्यादा परेशान और समस्या से जूझते दिखाई दे रहे हैं।