दिल्ली विधानसभा 2025 की तिथियों की घोषणा होने के बाद से सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी चुनावी घोषणा की है। यह घोषणा आरडब्ल्यूए के लिए है। इस घोषणा में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में यदि फिर से आप की सरकार बनती है तो हर आरडब्ल्यूए को गार्ड नियुक्त करने के लिए उचित धन राशि दी जाएगी