फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली की तरह बंगाल को भी दहलाने की साजिश? बीरभूम में 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद

Wed, 12 Nov 2025 04:36 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला के पास हुए एक कार धमाके के बाद पूरे देश में गहमागहमी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, इस कार विस्फोट की घटना को लेकर अब नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं।

इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन दोनों घटनाओं में कोई कनेक्शन है और क्या आतंकी दिल्ली की तरह ही बंगाल को भी दहलाने की साजिश रच रहे थे?

पुलिस ने बताया कि 50 बैग में भरकर 20 हजार जिलेटिन छड़ों को एक पिक अप वैन से जब्त किया गया। यह वैन पड़ोसी राज्य झारखंड के पाकुड़ से बंगाल जा रही थी। मंगलवार की रात बीरभूम में सुल्तानपुर नलहाटी रोड पर पुलिस ने जांच के दौरान इस पिकअप वैन को पकड़ा। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें