पांच राज्यों में मतदान के बाद 11 मार्च को नतीजे आने हैं। नतीजों के लेकर बीजेपी नेता काफी पॉजिटिव दिख रहे हैं। बीजेपी नेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि, बीजेपी गरीबों और मजदूरों के हित में काम रही है इसलिए लोगों का भरोसा बढ़ा है। उधर गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारेस्कर को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है।