कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने AAP की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर कहा, "जहां तक उनकी महिला सम्मान योजना का सवाल है, उन्होंने इसे पहले क्यों नहीं किया? उन्होंने 2 साल पहले पंजाब में वादा किया था लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया, तो जनता उनपर भरोसा क्यों करे?... उन्होंने संजीवनी योजना की भी घोषणा की है, मेरे अनुमान के मुताबिक इस पर 22-24 हजार से 32 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे, दिल्ली सरकार के पास इतना पैसा नहीं है, इसलिए ये योजनाएं केवल जनता को झांसा देने के लिए हैं..."