गंगा की सफाई के तमाम दावों और वादों के बीच आज हम आपको गंगा की ऐसी दयनीय तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, तो उन दावों और वादों को खोखला साबित करती हैं। गंगा सफाई को लेकर पीएम मोदी अपनी महात्वांकाक्षी योजना ‘नमामि गंगे’ लेकर आए, लेकिन धरातल पर गंगा सफाई का नामोनिशन नजर नहीं आ रहा। सरकार पैसा दे रही है, तो आखिर वजह क्या है जो गंगा की ऐसी तस्वीरें लगातार देखने को मिल रही है। अमर उजाला की इस स्पेशन रिपोर्ट में देखिए और समझिए आखिर क्या वजह है कि तमाम कोशिशों के बावजूद गंगा सफाई पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।