फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बच्चों को मिड डे मील में मिले मरे चूहे

Fri, 17 Feb 2017 12:54 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से नौ बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों के खाने में मरे हुए दो चूहे मिले। बच्चों को मिड मील में पूड़ी और आलू की सब्जी मिली थी। खाने के दौरान कुछ बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। मामला दिल्ली सरकार के स्कूल का था इसलिए आनन फानन में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और इलाके के विधायक सोमनाथ भारती अस्पताल पहुंचे। सिसोदिया बीमार बच्चों से मिले और खाना सप्लाई करने वाले एनजीओ के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें