दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है... उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो चुकी है... सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की गई... मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी.. पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं... हालांकि सुबह 9 बजे के बाद से शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं... भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं...