कानपुर में दबंगों ने शौच के लिए गई गर्भवती दलित महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दबंगों ने महिला से खेत में पड़े मल को भी साफ करवाया। दरअसल, शौच के लिए दलित महिला खेत में गई थी। तभी वहां खेत मालिक आ गया और उसने गालियां देते हुए उसे खेत से उठा दिया। खेत से बाहर आई तो खेत मालिक ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसका सात माह का गर्भ गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।