उल्मा-ए-हिंद की यूपी इकाई और नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित ऑर्गनाइजेशंस की तरफ से लखनऊ के कैसरबाग बारादरी में दलित मुस्लिम भोज का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम दलित-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए किया गया। कार्यक्रम में दलितों और मुस्लिमों ने साथ बैठकर एक ही थाली में भोजन किया। इस मौके पर जमियत उल्मा के कोषाध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद सियासी नहीं बल्कि सामाजिक है।