राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कानपुर के बड़ा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजाराम पाल की जुबान फिसल गई। दलित महिलाओं के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई दलित महिला नहीं होगी जो मेरे बेडरूम तक नहीं गई है। कांग्रेस नेता का ये बयान वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इनकी निंदा भी की जा रही है।