यूपी में अखिलेश राज में कैसे पुलिसवालों को हाथों की कठपुतली समझा जाता था, इस बात का खुलासा किया है एक सिपाही ने। सिपाही प्रदीप मिश्रा ने यूपी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे नितिन अग्रवाल पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर उसके साथ गनर ने मारपीट की। जिसकी FIR भी दर्ज कराई गई, लेकिन हरदोई पुलिस पिछले एक साल से मामले से जुड़ी फाइलों को दबाए बैठी है।