सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है। अब इंटरनेट पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम छाया हुआ है ये नाम इतना अनोखा है कि कुछ दिन में ही एक्स पर इसके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स क्रोस हो चुके हैं। आइए अपनी इस वीडियो में विस्तार से जानते हैं आखिर ये कॉकरोच जनता पार्टी क्या है और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके?
सीजेपी के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह क्या है? दरअसल, अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया है, जो हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।