अमर उजाला संवाद के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है। जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं तो सिर्फ सत्ता की बात नहीं होती। उसमें विपक्ष, न्यायपालिका और मीडिया भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।