फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloudburst in Ramban: राजगढ़ इलाके में अचानक आई बाढ़ से 4 की मौत, स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर !

Sun, 31 Aug 2025 02:43 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जम्मू और कश्मीर के रामबन के राजगढ़ इलाके में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जिला प्रशासन ने शनिवार को बताया. जिला प्रशासन के अनुसार, दो लोग लापता हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है. रामबन में लगातार भारी बारिश और अचानक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं  SSP रामबन अरुण गुप्ता ने बताया, "अभी तक स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण रही है. दुर्भाग्य से आधी रात को बादल फटने की घटना हुई जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 1 अभी भी लापता है. फिलहाल, जिला प्रशासन के अलावा, SDRF, सिविल QRT, आर्मी, CRPF की टीम काम में लगी हुई है. कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं..."

वहीं रामबन उपायुक्त मोहम्मद अलियास खान ने रामबन के राजगढ़ इलाके में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ की घटना पर बताया, "4 शव मिले हैं, 1 शव लापता है। बचाव दल तैनात हैं, हमारी SDRF, QRT, CRPF की टीमें सभी लगी हुई हैं। हमबचाव अभियान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. दो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, एक प्राथमिक विद्यालय की इमारत और एक मवेशी शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बाइट- मोहम्मद अलियास खान,उपायुक्त , रामबन 

आईएमडी के अनुसार, 30 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि अगले चार दिनों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले पांच दिनों से ट्रेन सेवाएं ठप हैं। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ और उधमपुर के बीच ट्रैक कई जगहों पर खिसक गया है और टूट-फूट हुई है, जिसकी वजह से रेल यातायात निलंबित है। इसी कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने जो सूची जारी की है, उसमें पांच ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें बीच से ही शुरू या खत्म किया जाएगा। इससे पहले, 29 अगस्त को भी जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से 40 ट्रेनें रद्द की गई थीं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें