बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय एक सामाजिक संस्था ‘फूड फॉर लाइफ वृंदावन’ की तरफ से आयोजित किए गए ‘टुक-टुक चैलेंज-2016’ के उद्घाटन पर पहुंचे। इस मौके पर विवेक ओबरॉय ने लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें किसी फिल्म के लिए अवॉर्ड जीतने से ज्यादा खुशी चैरिटी के कामों में मिलती है। विवेक ऑबरोय ‘फुड फॉर लाइफ वृंदावन’ संस्था के ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो नारी सशक्तिकरण के लिए काम करता है।