फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrashekhar Azad: आजाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू।

Wed, 02 Jul 2025 11:16 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर 10 दिन में मारने की धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगीना थाने में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज़ पाशी द्वारा नगीना थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि पार्टी की हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति द्वारा नगीना सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में मारने की धमकी देने का मैसेज भेजा गया था।

इस मैसेज के आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान को खतरा बन गया है। थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज़ पाशी द्वारा नगीना थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि पार्टी की हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में मारने की धमकी देने का मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज के आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान को खतरा बन गया है। थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

करछना में एक दिन पहले हुए बवाल के मामले में 54 नामजद समेत कुल 604 लोगाें पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 75 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में 52 नामजद आरोपी हैं जबकि 23 अन्य आरोपी वह हैं, जिन्हें वीडियो फुटेज से चिह्नित किया गया है। आरोपियों में भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इससे पहले पांच थाना क्षेत्रों के 18 गांवाें में रात भर चली कार्रवाई के दौरान आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें