फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वोटर लिस्ट विवाद के बीच राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 13 Aug 2025 07:19 PM IST

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और YSRCP के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि राहुल गांधी, वोट चोरी का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं, लेकिन वे आंध्र प्रदेश में वोट चोरी का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं? जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया कि इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी, चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि, 'जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश के बारे में बयान क्यों नहीं देते? जहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों के बीच 12.5 प्रतिशत वोटों का अंतर रहा। वे अरविंद केजरीवाल के बारे में क्यों नहीं बोलते? जबकि अरविंद केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे, लेकिन राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के बारे में बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं। मैं राहुल गांधी जैसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं?'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें