फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Sun, 07 Sep 2025 02:13 PM IST
अजीत यादव अमर उजाला डॉट कॉम


सात सितंबर की रात चंद्रग्रहण होगा। यह पूरे देश में देखा जा सकेगा। आज का चंद्र ग्रहण रात में 09:58 पी एम पर लगेगा. दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श रात में 08:59 पी एम पर होगा और प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 09:58 पी एम पर होगा.यह 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, यानी जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी की पूरी छाया में प्रवेश करता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कुम्भ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पर घटित होगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में साफ दिखाई देगा। इसके अलावा पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका क्षेत्र में भी इसकी झलक देखी जा सकेगी। खास तौर पर भारत, चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, थाईलैंड, जापान, रूस, जर्मनी, तुर्की, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन और नाइजीरिया जैसे देशों में यह खग्रास रूप में नज़र आएगा। वहीं पुर्तगाल, ब्राजील और अमेरिका के कुछ हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। जानें क्या होता है ब्लड मून?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें