फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से चैतन्यानंद बाबा गिरफ्तार, कहां छिपकर बैठा था 'डर्टी बाबा'?

Sun, 28 Sep 2025 11:43 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और जालसाजी करने वाला दिल्ली का डर्टी बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, देर रात पुलिस ने उससे आगरा स्थित एक होटल में 15 मिनट तक पूछताछ की, और फिर उसे दिल्ली ले आई। अब उसे वसंतकुंज (नॉर्थ) थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ की और उनसे जालसाजी की। इसके अलावा एक डर ये भी था कि पाखंडी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती कही देश छोड़कर न भाग जाए, इस लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। चैतन्यानंद की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी भी की थी, हालांकि शनिवार देर रात बाबा को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें