आगरा में अपराधियों के हौसले आज भी बुलंद है। इस बार बाइक सवार बदमाश ने घर के बाहर सब्जी खरीद रही विधायक की पुत्रवधू से चेन छीनने की कोशिश की। हालांकि किस्मत अच्छी होने की वजह से छीनाछपटी के दौरान महिला का दुपट्टा बदमाश के हाथ आ गया जिससे वह चेन लेकर भागने में असफल रहा। ये पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शहर के ईदगाह कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोग दहशत में है और पुलिस के कामकाज पर भी सवाल उठा रहे हैं।