प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों की MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार का दावा है कि बढ़ती लागत, महंगाई और मौसम की चुनौतियों के बीच यह कदम किसानों को राहत देगा। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या MSP बढ़ोतरी का फायदा हर किसान तक पहुंचेगा, या यह सिर्फ सरकारी आंकड़ों तक सीमित रहेगा? देखिए पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ सहयोगी पूनम मेहता के साथ।