प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने आज अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही देश में हवा से बातें करने वाली हाईस्पीड की रेलसेवा की शुरुआत की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। यह प्रोजेक्ट 1.10 लाख करोड़ है, जिसमें 88 हजार करोड़ का कर्ज जापान देगा। इस कर्ज का ब्याज 0.1 फीसदी होगा, जिसे 50 साल में चुकाना होगा।