एक्साइज डियूटी के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों का चल रहा आंदोलन मुखर होता जा रहा है। व्यापारियों ने पिछले दस दिनों से दुकाने तो बंद कर रखी है साथ ही अलग अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में आज कानपुर में सर्राफा व्यापारियों ने भैस को जेवर पहना कर जुलुस निकला।निराले अंदाज में हुए इस विरोध प्रदर्शन में व्यापारियों ने एक्साइज डियूटी हटाने की मांग की आवाज बुलंद की ।कानपुर सर्राफा बैनर तले प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। जानकारों के मुताबिक पिछले दस दिनों की बंदी में एक हजार करोड़ की अब तक नुकसान हो चूका है ।