फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brijesh Pathak On Akhilesh Yadav: अखिलेश की इस बात पर फिर भड़के ब्रजेश पाठक, 'कुकर्मों' को गिनाया

Sun, 21 Sep 2025 12:28 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा, "अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि प्रदेश की जनता, समाजवादी पार्टी के कुकर्मों को भूली नहीं है। जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, अपराधियों का बोलबाला रहा है, बूचड़खानों में खुलेआम गौ माता को काटा जाता था.आज हम कह सकते हैं कि समाजवादी पार्टी कसाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार थी, और हमारी सरकार गायों की रक्षा करने वाली सरकार है.जब गोरखपुर में रहीम को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया, तो आपके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस बदल गई है। अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे, तो उन पर फूल नहीं बरसेंगे; उत्तर प्रदेश पुलिस की अचूक गोलियां उन्हें जड़ से मिटाने का काम करेंगी.आज हमारी पुलिस अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब दे रही है. आपने वन संरक्षण पर सवाल उठाए, 2017 से अब तक 240 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं, जो पेड़ बन गए हैं

 आपको बता दें कि गोरखपुर कांड के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कड़ी आलोचना की थी। इसी को लेकर जब उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से सवाल किया गया तो वो अखिलेश यादव पर भड़क उठे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव के शासनकाल को याद करते हुए कई सवाल। अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनके शासनकाल को उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है। जब वो राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उस समय उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। इसके अलावा हर जगह पर गायों को काटा जाता था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में आम जनता काफी खुश है। क्योंकि यहां पर विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें