बीजेपी मिशन 2019 यानी अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी मद्देनजर पार्टी संसदीय दल की बैठक हुई। दिल्ली में आयोजित हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज राजनेता मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राफेल सौदे से जुड़ा विवाद छाया रहा।