नोटबंदी का विरोध कर रहे विपक्ष पर प्रधानमंत्री ने पलटवार किया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम ने डिजिटल पेमेंट को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की। पीएम ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि पहले सत्ता पक्ष घोटाले करता था, आज काला धन खत्म करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश से बड़ा दल है, जबकि बीजेपी के लिए दल से पहले देश है।