बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने पुरुषों के आयोग को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की तरह ही पुरुषों के लिए भी एक आयोग का गठन किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि पुरुषों को भी एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है। आज के समय में ऐसी बहुत सी घटनाएं देखी जाती हैं जहां पर पुरुष पत्नियों से पीड़ित रहते हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने 3 अगस्त 2018 को जब संसद में पुरुषों का आयोग गठित करने की बात कही थी तो अधिकतर लोकसभा सांसदों ने उनका मजाक बनाया था।