भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि पहले की तरह बीजेपी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी और इसके लिए नगर पालिका परिषद और नगर निगमों पर एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को रखा जाएगा जो पूरे चुनाव पर नजर रखेगा और चुनाव कार्यों को गति देगा। साथ ही बीजेपी, मेरा घर भाजपा का घर अभियान भी चलाएगी।