उत्तर प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में मचा बवाल खत्म नहीं हो रहा। वाराणसी में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंह टीका ने उत्तरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। टीका ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें धोखा देकर बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे दिया।