फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी-कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में आजमाया केजरीवाल का फॉर्मूला!

Wed, 03 May 2023 04:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक में कांग्रेस ने हर परिवार को दो सौ युनिट मुक्त बिजली, परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। यही नहीं, कांग्रेस ने बेरोज़गार युवकों को भी लुभाने-ललचाने की कोशिश की है। ग्रेजुएट बेरोज़गारों को दो साल तक तीन हज़ार रुपए महीना और डिप्लोमा वाले बेरोज़गारों को हर महीने पंद्रह सौ रुपए देने की घोषणा की गई है। यही नहीं, महिलाओं को राज्य सरकार की बसों में मुफ़्त यात्रा का प्रलोभन भी दिया गया है। वहीं, भाजपा के अपने घोषणा पत्र में गरीबों के लिए साल में तीन बार गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर से लेकर किसानों, महिलाओं और बच्चों तक के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें