भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में होनेवाली सभा में नहीं पहुंचे। पार्टी में बाहरियों को दिए जा रहे टिकट से नाराज कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए दोनों ने ही अपना दौरा रद्द कर दिया। हालांकि मीटिंग में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्र पहुंचे और उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक ली और लोगों को जीत का मंत्र दिया। बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रुठों को मना लिया जाएगा।